लखनऊ। अगले माह रिक्त हो रही राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज से नामांकन आरंभ हो गया। समाजवादी पार्टी ने ऐन मौके पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह का नाम हटाकर पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर का नाम तय कर दिया।
उन्होंने आज ही अपना नामांकन भी कर दिया। चर्चा यह भी है कि अभी और प्रत्याशी बदले जा सकते है। राज्यसभा के लिए सपा ने सुरेन्द्र नागर पर भरोसा जताया है। क्योंकि उनका पश्चिमी उत्तर प्रदेशमें खाया प्रभाव है।
हालांकि सुरेन्द्र नागर ने अपने राजनीति कैरियर की शुरूआत कांग्रेस से की थी। वह यूथ कांग्रेस में काफी संक्रिय भी रहे। लेकिन 2008 में कांग्रेस से बाय बाय कर बसपा में आ गए।
बसपा ने टिकट पर 2009 में गौतमबुद्धनगर से सांसद निर्वाचित हुए। लेकिन गत लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली। अब इन्हें सपा राज्यसभा के लिए भेज रही है।
वहीं पूर्व सांसद अरविंद सिंह को अब विधान परिषद भेजने की तैयारी है। इसके अलवा सपा से बेनी प्रसाद वर्मा, कुवर रेवती रमण सिह, अमर सिंह, सुखराम यादव, संजय सेठ, विशम्भर प्रसाद निषाद भी राज्यसभा जायेंगे।