लखनऊ। भाजपा के नेतृत्व में बनी केन्द्र सरकार अपने दो साल पूरे होने पर चारों ओर जश्न मना रही है। इसे लेकर आगामी एक पखवारे तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं अपने दो साल का लेखा जोखा लेकर सहारनपुर रैली कर रहे है। लेकिन कांग्रेस मोदी सरकार के दो सालों की नाकामियां गिनाकर अपना वोट बैंक मजबूत कर रही है।
कांग्रेस ने खोयी ताकत हासिल करने के लिए मोदी सरकार पर हमला तेज करने का निर्णय लिया है। इसे लिए केन्द्र सरकार के दो साल के कार्यकाल पर पार्टी नेता काउंटर करेंगे।
यूपी के लिए इसके लिए पीएम का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह का क्षेत्र लखनऊ चुना गया हैं। इन दोनों ही स्थानोें पर आज एवं 28 मई को केन्द्र सरकार का हाल बताया जायेगा।
लखनऊ में पूर्व मंत्री शकील अहमद, जयराम रमेश तथा वाराणसी में दिग्विजय सिंह एवं शक्ति सिंह मीडिया को केन्द्र सरकार का हाल बतायेंगे।
इसके साथ ही पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वार तेज करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के लिए यह कितना फायदेमंद होगा यह तो चुनाव ही बतायेंगे।