लखनऊ। देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी लखनऊ की दशहरी आम के व्यापार को बढावा देने के लिए प्रदेश सरकार इस बार आम महोत्सव आयोजित करेगी।
जून माह के अंतिम सप्ताह में लखनऊ के इंद्रागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
प्रदेश में आम के उत्पादन एवं प्रजातियों से जनता को जागरूक कराने के लिए राज्य स्तरीय आम महोत्सव-2016 का आयोजन किया जा रहा है। इंद्रागांधी प्रतिष्ठान को निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश लखनऊ विकास प्राधिकरण को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दिए है।
इस दौरान आम की एक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। जिसके लिए स्टाल एवं पंजीकरण भी मुफृत कराया जायेगा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ आम प्रदर्श के प्रतिभागी को 11000 नकद धनराशि ईनाम स्वरूप दी जायेगी।
इसके अलावा आम उत्पादकों को कई पुरष्कार दिये जायेगे। आम महोत्सव में आम पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से नवीन तकनीकों के प्रसार के साथ ही प्रदेश के प्रगतिशील आम बागवानों को अपनी तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु अवसर उपलब्ध हो सकेगा।