मोदी सरकार के दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायेंगे
लखनऊ। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा 26 मई को विकास पर्व केे रूप में मनायेगी। इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाया जायेगा।
इस पर्व में केन्द्र सरकार के 45 मंत्री आयेंगे जो पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर केन्द्र की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करेंगे।
भाजपा द्वारा 26 मई से मनाये जा रहे ‘विकास पर्व’ के दौरान 45 केन्द्रीय मंत्रियों के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उ0प्र0 में रहेंगे। जो पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि इस पर्व की तैयारी को लेकर जिला ईकाईयों में बैठकें प्रारम्भ हो गई जो 25 मई तक चलेंगी।उन्होंने बताया कि लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, उपेन्द्र कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा,रहेंगे।
इसी तरह वाराणसी में केन्द्रीय मंत्री जे0पी0 नड्डा, बंडारू दत्तात्रेय एवं राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, बरेली में केन्द्रीय मंत्री चैधरी विरेन्द्र सिंह, उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, आगरा में केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, मनोज सिन्हा एवं राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन, नोयडा में केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्तार अब्बास नकबी एवं अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. सिंह बघेल रहेंगे।
इसी तरह इलाहाबाद में केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, जंयत सिन्हा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, कानपुर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वाई.एस. चैधरी एवं राष्ट्रीय मंत्री रामेन डेका, गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री मनोहर पार्रिंकर, विजय सांपला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 दिनेश शर्मा, मेरठ में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रमु, संजीव बलियान एवं राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव, अलीगढ में केन्द्रीय मंत्री सदानन्द गौड़, निहालचंद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहत्रबुद्धे मौजूद रहेंगे। इसी तरह प्रदेष के अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री एव पार्टी नेता षामिल होंगे।