लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीटे जीतने का लक्ष्य लेकर भाजपा ने हर तरह से घेराबंदी करना आरंभ कर दिया है। इसी कडी में भाजपा संगम नगरी इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करने जा रही है।
इसमें मिषन 2017 की रणनीति बनाने के साथ ही भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इलाहाबाद में आगामी 12 जून से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की गयी हैं।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस बैठक में बीजेपी मिशन 2017 यानी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकती है।
भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि पीएम नेरन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।
इस बैठक के लिए इलाहाबाद का चयन के करने के पीछे लोकसभा में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से प्रदेष अध्यक्ष किषव मौय प्रतिनिधित्व करते है। ‘प्रयाग ऐसी धरती के तौर पर जाना जाता है, जहां 12 वर्षों में लगने वाले कुंभ में भारी संख्या में लोग जुटते हैं।
इसीलिए पार्टी इस बैठक का नाम राजनीतिक कुंभ बता रही है। हालाकि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश को लंबे समय बाद चुना गया है.। इसके पीछे आगामी विधानसभा चुनाव भी बताये जा रहे हैं।