लखनऊ। सूबे में अगली सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही भारतीय जनता पार्टी अब महिलाओं एवं दलितों को तरजीह देने की तैयारी कर रही है। इसमें सबसे पहले संगठन में इन वर्गो की भागीदारी बढायी जायेगी।
इतना ही नहीं मौजूदा संगठन को भी छोटा करने पर पर जोर दिया जा रहा है। अगडों को अपना मान चुकी भाजपा की निगाहें अब दलितों एवं पिछडों पर टिकी है। वहीं महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी अलग से देने पर भी विचार किया जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में 105 लोगों को रखने पर विचार किया जा रहा है। इसमें 35 महिलाएं एवं नौ दलितों कोषामिल किया जायेगा।
इसके साथ प्रदेश संगठन में 26 पदाधिकारी रखे जायेंगे। इसमें नौ महिलाएं एवं तीन दलितो को रखा जायेगा। इसी तरह जिला कार्यसमिति में 90 सदस्यों में 30 महिलाएं तथा 6 दलित होंगे।
इसी तरह जिला इकाई में 27 पदाधिकारी होंगे जिसमें 7 महिलाएं दो दलित वर्ग के लोगों कोशा मिल किया जायेगा। इसी तरह 60 सदस्यीयब्ला स्तरीय कार्यसमिति में 20 महिलाएं एवं चार एससी एसटी होंगे। यहां पर 15 पदधिकारी होगे।
जिसमें पांच महिलाएं एवं दो दलित जाति के नेताषामिल होंगे। इस तरह भाजपा दलितो एवं महिलाओं के जरिये तय लक्ष्य को भेदकर सरकार बनाने का सपना देख रही है।