देवघर। बिहार के देवघर जिले के देवीपुर में नकली शराब बनाने वाले एक कारखाने का खुलासा हुआ है। इस कारखाने पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और देवघर पुलिस के साथ छापामारी की है। जिसमें करोड़ों की नकली शराब बरामद की गई है।
पुलिस ने शराब बनाने की मशीन और कई ड्रम स्प्रिट भी बरामद किये है। जानकारी के मुताबिक सभी शराब की बोतलों पर बिहार उत्पाद लिखा हुआ है।
इससे साफ जाहिर होता है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से इस धंधे में शामिल लोगों में हलचल है। देवघर के उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विभाग द्वारा जब्त की गई शराब की कीमत करोड़ों रुपए हैं। उत्पाद अधीक्षक अग्नि प्रसाद के अनुसार यहां बनाने वाली नकली शराब झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में बेची जाती है।
गौरतलब है कि गिधैया के ग्राम प्रधान नरेश यादव के घर पर यह नकली कारखाना संचालित होता था, जो कई एकड़ में फैला हुआ है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी जगहों को सील कर इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की सभी प्रयास जारी है।