लखनऊ। केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 26 मई को सहारनपुर मे एक बडी रैली करने जा रहे हैं। इस दौरान वह अपने दो साल के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करने के साथ ही यूपी के मिशन 2017 का चुनावी बिगुल भी फूकेंगे।
सहारनपुर की इस इस रैली को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। क्योंकि यूपी का चुनाव काफी अहम है। लोकसभा के साथ राज्यसभा में बहुमत पाने के लिए भाजपा को सरकार बनाना जरूरी है।
इस रैली के दौरान जहां एक ओर प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया जाएगा,। वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा। यह रैली सहारनुपर के भर्ती मैदान में आयोजित की जायेगी।
नरेंद्र मोदी की रैली को वेस्ट यूपी के लिए अहम बताया जा रहा है। इस रैली के जरिये बीजेपी सीधे-सीधे सपा सरकार को निशाने पर लेगी।