राजेश सिंह
लखनऊ। यूपी में सत्तारूढ अखिलेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव पुनः वापसी का दवा भले ही कर रही है। लेकिन सपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि अमर सिंह की छह साल बाद सपा में धमाकेदार इंट्री हो जा रही है। कुछ ही दिनों अमर सिंह सपा से ही सांसद बन जायेंगे।
अमर सिंह के बीते कई माह से सपा में वापसी के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन गत मंगलवार को इस कयास पर विराम लग गया । जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने राज्यसभा की सूची में अमर सिह का नाम शामिल कर दिया।
जबकि पार्टी के ही राम गोपाल यादव एवं आजम खां यह नहीं चाहते थे कि अमर सिंह की वापसी हो। वहीं अमर सिंह के समर्थन में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं शिवपाल यादव सहित कई नेता थे।
इसके पीछे का तर्क यह दिया जा रहा है कि अमर सिंह का भले ही व्यक्तिगत जनाधार न हो लेकर बेहतर मैनेजमेंट है। जिसके जरिये वह आगामी विधानसभा चूनाव में आर्थिक पक्ष मजबूत क र सकते है।
वहीं अमर सिंह की वापसी से आजम खां एव राम गोपाल की नाराजगी कहीं सपा की रणनीति पर भारी न पड जाए जिससे पार्टी का चुनाव प्रबंधन गडबड हो जाए। बहरहाल अमर सिंह को लेकर सपा में सपा में धमासान जारी है।