लखनऊ। कुदरत की मार झेल रहे बुंदेलखण्ड के हालात बेकाबू हो रहे है। लोग भूख से बिलबिला रहे है। जब उन्हें खाने को कुछ नहीं मिलता तो वह मिटृटी खा कर अपनी छुधा को शांत करने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही यहां पर भिखारियों की संख्या बढ गयी है, जो खाने के नाम पर सिर्फ भीख मांगते है।
इस क्षेत्र के हालात बेकाबू हो रहे है। ललितपुर के रजवारा गांव में एक बृद्ध महिला सकुना को जब खाने को कुछ नहीं मिलता तो वह मिटृटी ही खाकर अपनी भूख को शांत कर लेती है। लोग इसे विक्षिप्त समझने लगे है।
इसके पति की मौत कुछ दिन पहले हो गयी थी दो बेटे है लेकिन उनका माँ से कोई वास्ता नहीं है। इसके अलावा यहां पर पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। पानी को लेकर बवाल हो रहे है।
इस विवाद में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इन दिनों पानी के विवाद की घटनाएं बढ गयी है जो थाने में पहुंच रही है।
इसी जनपद में गत दिनों भूख से तडप रहे किसान सुखलाल की मौत हो चुकी है। इससे पहले बांदा में नत्थू नाम के शख्स की भूख से मौत हुो चुकी हैै। यहां पर सूखे के कारण लोग किसी भी हद तक जाने को विवश कर दिया है। जो मरने का नहीं सोचते वो मिट्टी खा रहे हैं या फिर बेटी की शादी के लिए भीख मांग रहे हैं।