लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो साल पूरे करने पर कुछ बदलाव करना चाहते है। अगले एक साल में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देख केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में बदलाव किया जा सकता है।
इसमें कुछ नये चेहरों को जगह दी जा सकती है तो कुछ की होगी छुटृटी। नरेन्द्र मोदी सरकार का कार्यकाल दो साल पूरा होने वाला है। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक कार्य किये जिसकी जानकारी जनता तक नहीं पहुंच पा रही है।
जिसके कारण पार्टी को राज्यों में नुकसान हो रहा है। इसे देख केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में परिर्वतन के कयास लगाये जा रहे है। इसमंे राज्यों के कद्दावर नेताओं को सरकार में षामिल किया जा सकता है।
वहीं जो मंत्री निष्क्रिय है, उनकी छुट्टी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार यूपी में भी बदलाव के संकेत आ रहे है। इसमें केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र सहित कई नेताओं को सरकार से बाहर किया जा सकता है।
इनके स्थान पर बस्ती के सांसद हरीष मिश्रा सहित कुछ नेताओं को सरकार मे षामिल किया जा सकता है। यह भी कयास लगाये जा रहे है कि मंत्रिमण्डल के साथ साथ संगठन में भी बदलाव किया जाए।
भाजपा अध्यक्ष अमितषाह भी अपनी टीम में परिवर्तन कर सकते है। यूपी से कई नेताओं को ष्संगठन में काम करने का मौका दिया जा सकता है।