नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी एक बार फिर अपने कटाक्ष भरे बयान से चर्चा आ गये हैं। उन्होंने इस बार रिजर्व बैक ऑफ इंडिया के प्रमुख रघुराम राजन को निशाना बनाया है। स्वामी कहा कि राजन से देश को बड़ा नुकसान हो रहा है।
स्वामी ने कहा कि रघुराम हमारे देश के अनुकूल नहीं हैं। उनकी नीतियों से देश को काफी नुकसान हो रहा है। राजन की नीतियों से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उनको जल्द से जल्द मुक्त कर शिकागो भेज देना चाहिए।
अप्रैल 2016 में स्वामी ने ट्वीट कहा था कि नौकरियों में 67 प्रतिशत की गिरावट हुई है और राजन अपने रुख पर अड़े हुए हैं।
आपको बता दें कि स्वामी , रघुराम राजन से अक्सर नाराजगी जताते आए हैं। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पीएम से रघुराम राजन को हटाने की भी अपील की थी। गत कुछ दिन पूर्व ही स्वामी ने एक अखबार को बयान दिया था कि राजन को उनके कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया जाना चाहिए।