नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विजय चौक के पास एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में इस शव के मिलने से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं।
डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला है और इसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इसका काफी पैसा डूब गया था जिससे काफी परेशान था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरएमएल में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राम दयाल वर्मा है और वह 39 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर का रहने वाला है। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट और नीले रंग जींस थी। उसने काफी ऊंचाई पर चढ़कर फांसी लगाई।
पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति को जुआ और क्रिकेट का सट्टा खेलने से मुझपर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया था। लोग कर्ज वापस मांगने का दबाव बना रहे थे और मैं पैसा वापस नहीं कर पा रहा था और मैं काफी परेशान था इसलिए आत्महत्या कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सट्टेबाजी के चलते दिल्ली में इसका संपर्क रहा होगा।
एक बार पहले भी दिल्ली आया था आत्महत्या करने के लिए, लेकिन नहीं कर पाया था। बता दें कि इस इलाके में हमेसा कई पीसीआर वैन रहती हैं। इसके अलावा पुलिस वाले और पुलिस की बड़ी वैन भी तैनात रहती हैं। इस इलाके के आसपास संसद, पीएमओ, राष्ट्रपति भवन भी स्थित है।