चुनाव को लेकर हो सकता है फेरबदल
लखनऊ। अगले एक साल में कई राज्यों के चुनाव होने वाले है। इसमें देश का सबसे बडा राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी यूपी से कुछ नेताओं कई नेताओं को अपनी केन्द्रीय टीम मे शामिल कर सकती है।
पांच राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा अपनी नये सिरे से रणनीति तैयार करने जा रही है। इसे लेकर केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में भी फेरबदल होने की संभावना जतायी जा रही है।
इसके साथ ही संगठन को चुस्त दुरूस्त करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम में भी फेरबदल कर सकते है। इसमें यूपी के कुछ नेताओं को केन्द्रीय टीम में काम करने का मौका मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार यूपी से निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को अमित शाह स्थान दे सकते है। क्योंकि इन दोनों ही नेताओं के काम काज से हाई कमान संतुष्ट है।
इसके साथ इन दोनों नेताओं की संगठन में ठीक ठाक पकड भी बतायी जाती है। इसके साथ ही इन्हें यूपी की भगौलिक स्थित के बारे में जानकारी होेने के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी कायदे का परिचय है।
डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी को तो आगामी विधान सभा चुनाव में पिछडे वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए हटाया गया है।