हर बूथ पर 15 यूथ
लखनऊ। सूबे में तीन दशक से मृत शैया पर पडी कांग्रेस में जान फूकने के लिए प्रशांत किशोर युवाओं को आगे बढाना चाहते है। इसके अलावा उनकी मंशा है कि पार्टी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी या उनकी बहन प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में चुनाव से पूर्व घोषित किया जाये।
गंधी भवन सभागार में प्रशांत किशोर ने आज ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें उन्होंने युवाओं को पार्टी में सक्रिय करने का मंत्र दिया। वह चाहते हैं कि हर बूथ पर 15 युवाओं की टीम तैयार की जाए।
इसके अलावा विधान सभा स्तर पर 20 युवाओं की टीम का गठन करने का निर्देश दिए। वह चाहते है कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी धुआधार प्रचार करें। जिसे लेकर उनके साथ करीब पांच हजार युवाओं की टीम तैयार की जाए।
जो राहुल की सभाओं में रैलियों में उत्साह के साथ कार्य करें। इतना ही नही प्रशांत किशोर आम जनता एवं पार्टी समर्थकों की मांग के अनुरूप में प्रियका गांधी को मुख्यमंत्री के लिए प्रत्याशी प्रियंका गांधी को बनाने की मांग दोहराई। वहीं पीके का यह नया फार्मूला पार्टी के लिए ही कुछ बडे नेताओं को रास नहीं आ रहा है।