नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रविंद्रनाथ टैगोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं।
टैगोर जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनके विचारों और लेखनी से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। टैगोर का जन्म सात मई 1861 को और निधन सात अगस्त, 1941 को हुआ था। उन्हें 1913 में साहित्य क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
उनकी प्रसिद्द रचना ‘जन गन मन’ थी जिसे भारत के राष्ट्र गान के रूप में अपनाया गया। 1913 में उन्हें कला में योगदान के लिए विश्व में सबसे प्रतिष्ठित नोबल अवार्ड प्रदान किया गया।
रविंद्रनाथ का जन्म 7 मई 1861 को कलकत्ता में हुआ था। वे एक बंगला लेखक थे, उनको चित्रकारी करना भी पसंद था। उन्होंने बंगाली भाषा में गीतांजलि, गोरा, घरे-बैरे, जन गन मन, रविंद्र संगीत, अमर सोनार बंगला आदि कवितायें रची थीं।
नोबल पुरष्कार पाने वाले वे पहले नॉन-यूरोपियन व्यक्ति थे। उनका निधन 7 अगुस्त 1941 को 80 वर्ष की अवस्था में हुआ।