नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान ही राजस्व सेवा के 33 अधिकारियों को जबरन समय से पहले रिटायर कर दिया जाये, बल्कि 72 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
उन 33 अधिकारियों में से जबरन रिटायर किये जाने वालों में 7 क्लास वन विभाग के अधिकारी और 72 अधिकारियों में बर्खास्त किये जाने वालों में 6 क्लास वन अधिकारी भी शामिल है।
मोदी ने इस बात पर साफ आदेश दिये है कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। इसलिए मंत्रालय के मुताबिक लोगों के मन में ऐसी धारणा न बनी रहे कि अधिकारियों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की जायेगी, और जो अधिकारी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जायेगी।