ग्वालियर| शहर का सविता कांड इन दिनों काफी चर्चा में है। जहाँ सविता नाम की एक लड़की को जबरन लेस्बियन बनाया जा रहा था लेकिन उसने इस गलत काम को चुनने के बजाए आत्महत्या कर ली|
इस केस में जिन महिलाओं को आरोपी बनाया गया है वो ननद-भाभी हैं। पुलिस ने मुंबई से आई सविता राणे के सुसाइट नोट के आधार पर ननद शुभा और भाभी सीमा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सविता की मौत के बाद से गायब थीं।
पकड़े जाने के बाद दोनों का कहना है कि वे कुंभ का स्नान करने उज्जैन गई थीं। हालांकि दोनों इस बात का जवाब नहीं दे पा रही कि आखिर क्यों घर में किसी की मौत होने के बाद भी वो कुंभ स्नान करने गयीं|
सविता के सुसाइड नोट के मुताबिक, ‘शुभा हमेशा शर्ट-पैंट पहनकर लड़कों जैसे ही रहती थी। और वह उस पर लेस्बियन बनने का लगातार दबाव बना रही थी जिससे तंग आकर वह सुसाइड कर रही है| शुभा और उसकी भाभी सीमा ने मेरे साथ मारपीट भी की थी’।
सुसाइट नोट के मुताबिक कोई और इन महिलाओं के चंगुल में न फंसे, इसलिए सविता ने यह कदम उठाया।
हालांकि सविता के सुसाइड करने से पहले भी मारपीट का मामला पुलिस तक पहुंचा था। लेकिन उस समय समझौता हो गया था। सविता वापस मुंबई भी लौटने वाली थी। लेकिन, 17 अप्रैल को स्टेशन के पास एंबियांस होटल में जाकर उसने सुसाइड कर ली और इसका जिम्मेदार शुभा और उसकी भाभी सीमा को ठहराया।