फ्लोरिडा। अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां 25 साल के टिमथी जॉनसन नाम के एक शख्स ने ‘सेक्स’ के दौरान पहले तो महिला की हत्या कर दी, और फिर लाश के साथ कई दिनों तक सेक्स करता रहा।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का शव बुरी तरह से सड़ गया और पड़ोसियों को इसकी बदबू आयी| इस महिला का नाम जुडिथ थेरियानस बताया जा रहा है|
खबर के अनुसार जुडिथ थेरियानस नाम की इस महिला की उम्र लगभग 50 साल थी| जुडिथ अमेरिका की रहने वाली थी। उनके तीन बच्चे भी हैं।
दरअसल जॉनसन और जुडिथ के बीच आपसी सहमति से अमेरिका के हाइवे 19 के जंगली इलाके में सेक्स हुआ था। इस बीच अन्तरंग स्थिति में जुडिथ ने जब जॉनसन से सेक्स को रोकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका। और जब बात ज्यादा बढ़ी तो उसने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। लेकिन उसके मर जाने का बाद भी जॉनसन सेक्स करता रहा।
जांचकर्ताओं की मानें तो महिला उसे रोकना चाहती थी तभी उसने हत्या कर दी। जिसके बाद 17 अप्रैल को टांपा के जंगली इलाके में महिला का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ| जॉनसन पर हत्या का मामला लगाया गया है।