नई दिल्ली: कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांसें लीं।
जानकारी के अनुसार, कर्निका सिंह कैंसर की मरीज थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले कर्णिका का अमेरिका में भी इलाज चल चुका है।
बीते साल सितंबर में अमेरिका दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह अपनी बीमार बेटी से वहीँ पर थे। बाद में कर्निका का इलाज दिल्ली में हुआ और उनका निधन दिल्ली के ही एक अस्पताल में हुआ।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा की 2013 में मौत हो गई थी। पत्नी आशा से एक बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें कर्निका की आज मौत हो गई। पहली पत्नी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राव से शादी की थी।