नई दिल्ली| लड़कियों और महिलाओं में चेहरे के साथ ही साथ उनके सुंदर सुडौल ब्रेस्ट को सुन्दरता के लिए सबसे अहम् चीज़ माना जात है| इस कारण लड़कियां अपने ब्रेस्ट के साइज़ को बढ़ाने के बेताब रहती हैं| लेकिन कुछ लड़कियों के लाख कोशिशों को करने के बाद भी उनकी ये हसरत पूरी नहीं हो पाती है|
तो उन्हें अब निराश होने की और घबराने की बिलकुल भी ज़रुरत नहीं है| क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ब्रा का निर्माण किया है जिसे पहनते रहने से एक हफ्ते के अंदर ही ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ जाएगा। फिलहाल इसका अमेरिका में परीक्षण किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक सर्बिया के एक शोधकर्ता मिलान मिलिख ने एक ई ब्रा बनाई है जो एक हफ्ते में ही महिलाओं के स्तनों में एक कप साइज की बढ़ोतरी कर देगी| यह वृद्धि पूरी तरह से स्थायी होगी| उनका कहना है कि, ‘इस तरीके से स्तनों का आकार तो बढ़ता ही है साथ ही वे और अधिक चुस्त भी बन जाते हैं और दोनों करीब भी आ जाते हैं वो भी किसी प्रकार की सर्जरी करवाए बिना ही’|
मिलान कहते हैं कि जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे कहा कि वह अधिक बड़े स्तन चाहती है। तब उन्होनें इस ई ब्रा का निर्माण किया। क्योंकि इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र मिलान स्तनों की सर्जरी का कोई दूसरा विकल्प ढूंढना चाहते थे। और आखिरकार कई महीनों तक शोध करने के बाद उन्होंने वाइब्रेटिंग ब्रा या ई ब्रा का प्रोटोटाइप बनाया। और यूरोप के बाहर अमेरिका में दो महिलाओं पर इसका परीक्षण किया जो कि सफल रहा।