नई दिल्ली| दक्षिण प्रशांत में स्थित वनुआतू द्वीप में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है| इस भूकंप के आने के बाद सरकार ने वहां सुनामी की चेतावनी जारी की है| सरकार की मानें तो इसमी 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है|
अमेरिकी भूगर्भ सव्रेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आकी गयी जबकि भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के मुताबिक रात एक बज कर तीन मिनट पर आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमने पर 7.0 थी|
इस भूकंप का केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में सांतो शहर के 95 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था| फिलहाल इसमें किसी तरह के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है|
गौरतलब है कि वनुआतु ‘पैसफिक रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है और टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं|