नई दिल्ली: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बिपाशा की आज मेहंदी की रस्म है।
कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा ने शेयर की हैं। यह मेहंदी की रस्म मुंबई के क्लब में होगी। दोनों की शादी शनिवार को बंगाली रीति-रिवाजों से होगी और शानदार रिसेप्शन होगा।