नई दिल्ली| आज श्रीहरिकोटा से PSLV सातवें और आखिरी नेविगेशन सेटेलाइट को लेकर उड़ान भरी। इसके साथ ही भारत का अपना देसी जीपीएस का सपना पूरा हो गया। इस सैटेलाइट का नाम IRNSS-1G है।ये क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश होगा। एक ऐसी सुविधा जिसका भारतीय सेना को एक लंबे समय से इंतजार था, हालांकि इसके कई और भी फायदे हैं।
अभी 6 नेविगेशन सेटेलाइट्स 24 घंटे अपने सिग्नल उपलब्ध करा रहे हैं। ये सुविधा भारतीय इलाके में ठीक वैसी ही होगी जैसे अमेरिकी जीपीएस सुविधा देती है। इस सैटेलाइट को 12.50 मिनट पर आज इस लॉन्च किया गया।
ये हैं देसी जीपीएस की ख़ासियतें-
इसकी नदाद से सेटेलाइट का डाटा स्मार्टफोन सीधे इस्तेमाल कर सकेंगे| ये 20 मीटर से भी कम की सटीक जानकारी देगा| इसे 1500 किलोमीटर के दायरे के मुताबिक डिजाइन किया गया है| इसका वजन 1425 किलो है और ये एक दशक से ज्यादा तक काम करेगा|
इस मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘भारत ने आज अपना सातवां सैटेलाइट लॉन्च किया है। आज भारत दुनिया के उन पांच देशों में गर्व के साथ खड़ा हो गया जिसमें उसका अपना जीपीएस तैयार हो गया है। आज तक हम इसके लिए अन्य देशों की व्यवस्थाओं पर निर्भर थे। आज हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। हमारे रास्ते हम तय करेंगे। अब अपनी तकनीक के आधार पर हम यह करेंगे। भारत के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को अनोखा तोहफा दिया है। इस तकनीक का बहुत रोल है’।