मुक्तसर| पंजाब में एक 24 वर्षीय दलित महिला को दिनदहाड़े उसके ऑफिस से खींच बाहर एक फार्महाउस में ले जाकर बलात्कार की घटना सामने आई है| सीसीटीवी में कैद घटना की तस्वीरों एक शख्स दुकानों से भरी गली में दिनदहाड़े महिला को घसीटता दिख रहा है।
इस दौरान महिला ने खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर की और मदद की गुहार भी लगाई लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया| महिला ने पुलिस में दर्ज अपने बयान में बताया है कि वीडियो में दिख रहे अपहर्ता ने एक फार्महाउस में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद अगले दिन उसे छोड़ दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान को गुप्त रखते हुए इतना बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी और महिला एक ही गांव के हैं और आरोपी महिला को पहले से जानता था।